रांची, अप्रैल 12 -- खूंटी, संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच, खूंटी नगर शाखा के सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार की रात आयोजित बैठक में किया गया। मंच के संदीप पीपुरिया ने रविवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एक मंच एक लक्ष्य, सशक्त युवा सशक्त राष्ट्र के ध्येय वाक्य के साथ समाज सेवा और युवाओं को संगठित करने के उद्देश्य से नई टीम का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें युवा राजेश मिश्रा को अध्यक्ष, गौरव जैन को सचिव और प्रिंस अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अंकित जैन को युवा निवर्तमान अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा संगठन के विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों के लिए भी संयोजकों की नियुक्ति की गई है। रक्तदान प्रकल्प के संयोजक विशाल जैन और अख...