कोडरमा, मई 19 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा संचालित मारवाड़ी प्रीमियर लीग का आगाज जिनी स्पोर्ट्स अकेडमी में किया गया। इसमें पुरुषों के आठ टीम व महिलाओं के 2 टीम अपना दमखम दिखाएंगे। अध्यक्ष मोहित संघई, सचिव अतुल खेतान और कोषाध्यक्ष महावीर खेतान के द्वारा सभी दस टीमों के ऑनर को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन प्रयोजन निदेशक राज पच्चीसिया,प्रतीक संघई मिहिर खेतान,आकाश जैन, सिद्धार्थ झंझरी,गौरव चौधरी ने सभी खिलाड़ियों से इसे खेल भावना दिखाने का सुनहरा अवसर बताया।पहला मैच अहिंमसा वारियर और धुरंधर के बीच खेला गया। मैच में धुरंधर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 73 रन का लक्ष्य दिया। यह भी पढ़ें- परेवा वैश्य की टीम ने उदयपुर को हराया लक्ष्य का पीछा करते हुए अहिंमसा वारियर की टीम 9.3 ओवरों...