भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच, भागलपुर शाखा की वार्षिक आमसभा 5 अप्रैल रविवार को गोशाला परिसर में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया जायेगा। मंच के अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2025-26 की वार्षिक आमसभा में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शाम चार बजे से शुरू होगा। साथ ही इस दौरान पिछले वर्ष के आय-व्यय सहित कई मुद्दों पर चर्चाएं भी की जायेंगी। आयोजन को सफल बनाने में सचिव सीए नीलेश अग्रवाल, रितेश धर्मानी, आयुष केजरीवाल सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...