गोरखपुर, मार्च 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। चुनाव अधिकारी अभिषेक पोद्दार ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच की गोरखपुर शाखा में सत्र 2026-27 के लिए हुए चुनाव में दुर्गेश बजाज को निर्विरोध शाखाध्यक्ष घोषित किया गया। नवनिर्वाचित शाखाध्यक्ष दुर्गेश बजाज ने संविधान के प्रावधानों के अनुरूप अपनी कार्यकारिणी का गठन करते किया। सांचित भालोटिया को शाखा मंत्री (सचिव), आकाश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा अभिषेक पोद्दार को सलाहकार के रूप में मनोनीत किया। उपाध्यक्ष पद के लिए अंकित पोद्दार, रजत लाठ, अंकित गाडिया, पीयूष जैन एवं पीयूष तुलस्यान को मनोनीत किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल और अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, सहायक मंत्री नीरज जालान , युवा अंकित बजाज आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...