मारवाड़ी युवा मंच के प्याऊ का उद्घाटन
चाईबासा, मई 12 -- चाईबासा,संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा और जागृति शाखा के संयुक्त तत्वावधान में अस्थाई प्याऊ का उद्घाटन श्याम बाबा मंदिर में किया गया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मंच की ओर से राहगीरों को पानी की व्यवस्था कराने का प्रयास है। इस कार्यक्रम के लिए समाजसेवियों ने 14 अस्थाई प्याऊ का दान दिया है। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानियां, सचिव प्रियम चिरानियां, कार्यक्रम संयोजक रवि अग्रवाल एवं संयोजिका ममता बुधिया, राधा, नीतू टिब्डेवाल, मुकेश अग्रवाल समेत कई उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- अस्थाई प्याऊ का किया उद्घाटन यह भी पढ़ें- अग्रसेन पीजी कॉलेज में वाटर कूलर लगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.