सिमडेगा, मई 2 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ में विश्व श्रमिक दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े श्रमिकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहा गया और मंच की ओर से उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को मान्यता देना और समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। आयोजन के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने श्रमिकों की मेहनत और समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुभाष अग्रवाल, रिक्की अग्रवाल, गौतम जैन, अमित अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच का सेवा कार्यक्रम - यह भी पढ़ें- श्रमिको को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.