मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा किया गया अस्थायी अमृतधारा प्याऊ की स्थापना
सिमडेगा, जून 1 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच सिमडेगा ग्रेटर शाखा द्वारा भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु राहगीरों के लिए झूलन सिंह चौक में अस्थायी अमृतधारा प्याऊ की स्थापना की गई। इस सेवा कार्य का उद्देश्य आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध कराकर गर्मी से राहत पहुँचाना है। इस अवसर पर अंकित अग्रवाल, सौरभ शर्मा, अमन मित्तल, सौरव बंसल, गौरव बंसल, बसंत शर्मा, मोती अग्रवाल नरेश शर्मा, कन्हैया अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने मारवाड़ी युवा मंच की इस जनहितकारी पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। गर्मी के मौसम में राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने का यह प्रयास लोगों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.