मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच जिला शाखा की वार्षिक आमसभा का आयोजन रविवार को अखड़ाघाट रोड स्थित एक होटल सभागार में किया गया। आमसभा में शाखा के कोषाध्यक्ष ने पूरे साल के आय-व्यय की जानकारी दी। इसके बाद सत्र 2026-27 के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। विक्रांत केजरीवाल को अध्यक्ष चुना गया। चुनाव पदाधिकारी गणेश कुमार ड्रोलिया ने विक्रांत केजरीवाल, मंत्री विकास मरोड़िया एवं कोषाध्यक्ष सुमित टेकरीवाल को शपथ दिलाई। नये अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। मौके पर पवन ढांढरिया, कृष्ण मुरारी भरतिया, दीपक पोद्दार, संजय अग्रवाल, गोपाल नाथानी, सूरज जालान, मनोज डागा, सुमित चमरिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.