कोडरमा, जून 22 -- झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन मौके पर मारवाड़ी युवा मंच, झुमरीतिलैया शाखा द्वारा स्थानीय फुटबॉल परिसर में सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि योग गुरु आकाश सेठ ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की विश्व को अमूल्य देन है। यह रोगमुक्त शरीर और तनावमुक्त मन प्राप्त करने का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम है। उन्होंने इस वर्ष की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" को आत्मसात करने का आह्वान किया। मंच के अध्यक्ष मोहित संघई ने कहा कि योगशास्त्र हमें प्रकृति से जोड़ता है और वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग के लिए अवश्य निकालने चाहिए। यह भी पढ़ें- प्रेरणा शाखा द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन वहीं सचिव अतुल खेतान ने कहा कि मंच का उद्देश्य यो...