कोडरमा, अप्रैल 8 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। बढ़ती गर्मी को लेकर मारवाड़ी युवा मंच, झुमरी तिलैया शाखा ने अमृत धारा अभियान की शुरुआत की। काली मंदिर के समीप अस्थायी प्याऊ केंद्र का उद्घाटन समाजसेवी मंजू संघई ने किया। उद्घाटन के दौरान मंजू संघई ने कहा कि गर्मी के दिनों में पानी सबसे बड़ी जरूरत बन जाती है और ऐसे समय में प्याऊ की व्यवस्था राहगीरों के लिए बहुत बड़ी राहत है। उन्होंने मंच के इस प्रयास को सराहते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुंचाना सराहनीय पहल है। मंच अध्यक्ष मोहित संघई ने जानकारी दी कि पूरे माह शहर के विभिन्न हिस्सों में छह स्थानों पर अस्थायी प्याऊ केंद्र स्थापित किए जाएंगे। साथ ही पांच वाटर कूलर के माध्यम से ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। अभियान के तहत शहर के झंडा चौक, हटिया रोड, स्टेशन रोड और ब्लॉक रोड जैसे इलाकों ...