सिमडेगा, जनवरी 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच, के द्वारा प्रमंडलीय सभा सह वन भोज कार्यक्रम रविवार को पर्यटक स्थल केलाघाघ डैम परिसर में आयोजित किया गया है। दिन के 11:00 बजे से होने वाले कार्यक्रम में सिमडेगा, गुमला, लचरागढ़, लोहरदगा, चंदवा, डाल्टेनगंज, लातेहार जिला के अंतर्गत संचालित 11 शाखा के पदधारी शामिल होगें। कार्यक्रम में मंच के द्वारा किए जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए भविष्य के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी। इधर कार्यक्रम के आयोजन के लिए मंच के सिमडेगा ग्रेटर शाखा और उड़ान शाखा के सभी पदधारी और सदस्य लगे हुए है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.