मारवाड़ी युवा मंच का पुर्नगठन, अनूप अध्यक्ष व रितेश सचिव बने
लातेहार, जून 1 -- लातेहार, प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच, लातेहार शाखा की एक बैठक सोमवार को आयोजित की गयी। बैठक में सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अनूप महलका को मारवाड़ी युवा मंच, लातेहार का अध्यक्ष बनाया गया,जबकि रितेश महलका को सचिव और सचिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री महलका ने कहा कि उन्हें जो जवाबदेही सौंपी गयी है, उस पर वे खरा उतरेगें। उन्होने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक सशक्त माध्यम है। सचिव महलका ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर विश्वास प्रकट किया है, इस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेगें। उन्होने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को मंच की गतिविधियों से जोड़कर समाजहित के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.