मारवाड़ी युवा मंच का टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
मुजफ्फरपुर, जून 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर शाखा की ओर से शुक्रवार को टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ। इसका पहला मैच यूनाइटेड इनविनसेबल और मुजफ्फरपुर मैवेरिक्स के बीच हुआ। इसमें मुजफ्फरपुर मैवेरिक्स ने जीत हासिल की। मौके पर शाखा के सभी पूर्व अध्यक्ष मौजूद थे। वर्तमान अध्यक्ष विक्रांत केजरीवाल ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया एवं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। मौके पर विकास मरोड़िया, सुमित टेकरीवाल, रिश्व पोद्दार, राज मूंदड़ा, जतिन आर्य, विवेक रुंगटा, शुभम मोटानी, विनीत विनायक आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.