गोरखपुर, अप्रैल 4 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच उड़ान की छठवी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सरोवर पोर्टिको में आयोजित हुआ। सत्र 2026-27 के लिए नव निर्वाचित अध्यक्ष दिशी तिब्रेवाल के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी ने शपथ ली। महक गोयनका सचिव, रुचि अग्रवाल कोषाध्यक्ष, प्राची जैन एवं विभा जिंदल उपाध्यक्ष, कामना अग्रवाल संयुक्त सचिव, स्वाति अग्रवाल पीआरओ, मृणालिनी अग्रवाल फूड मिनिस्टर, पूजा जोशी कल्चर मिनिस्टर, शुभांगी अग्रवाल सलाहकार के रूप में शपथ लिया। इस दौरान निदेशक एकता अग्रवाल, निशी अग्रवाल, पूर्णिमा अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल, रिया अग्रवाल मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य अध्यक्ष नवीन पलरीवाल, पूर्व राष्ट्रीय सहायक सचिव पवन गोयनका, संस्थापक अध्यक्ष अंजली लिलारिया एवं आईपीपी रीति अग्रवाल उपस्थिति रहीं।

हिंदी हिन्दुस्...