मारवाड़ी युवा मंच : सुमित शर्मा बने अध्यक्ष और विक्रम सचिव
घाटशिला, जून 5 -- चाकुलिया, संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा के सत्र 2026-27 को नई कार्यकारिणी समिति का गठन गुरुवार को पुराना बाजार स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित बैठक में हुआ। शाखा के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर सुमित शर्मा, सचिव पद पर विक्रम लोधा तथा कोषाध्यक्ष पद पर अनीश अग्रवाल को निर्विरोध निर्वाचित किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच सदैव समाज के विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहा है। नव निर्वाचित सचिव युवा विक्रम लोधा ने कहा कि आगामी कार्यकाल में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, अमृत धारा, स्वास्थ्य जागरूकता तथा रक्तदान शिविर जैसे सेवा कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष विवेकानंद लोधा सहित माधव रुंगटा, अमितेश रुंगटा, विवेक लोधा (टीटू),केशव रुंगटा, नितिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.