सिमडेगा, मई 17 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सृजन समिति के द्वारा बट सावित्री के मौके पर घोड़बहार स्थित गोपाल गौशाला में गौ माता को तरबूज का भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर समिति की सभी सदस्यों ने गौ माता की सेवा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर समिति की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता को अत्यंत पूजनीय माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गौ सेवा से सुख, शांति, समृद्धि एवं पुण्य की प्राप्ति होती है। गौ माता केवल हमारी आस्था का प्रतीक ही नहीं बल्कि मानव जीवन एवं प्रकृति के संतुलन की आधारशिला भी हैं। उनकी सेवा एवं संरक्षण करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान समिति की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, सचिव कृति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीतू अग्रवाल सहित संतोष अग्रवाल, अनुरागी जैन, सोनी अ...