देवघर, मार्च 17 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। मंगलवार को स्थानीय खेड़िया अतिथिशाला में मारवाड़ी महिला सम्मेलन मधुपुर शाखा की नई कमेटी का विस्तार किया गया। कमेटी विस्तार के बाद पदभार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी को उनके पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष शालिनी गुटगुटिया, सचिव कविता अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सुलेखा लच्क्ष्मीरामका को विधिवत रूप से पदभार सौंपा गया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारी ने कहा कि हम सभी मिलजुलकर समिति के कार्य को आगे बढ़ाएंगे। सभी सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मौके पर सुमन गुटगुटिया, सरोज चमड़िया, रूपा गुटगुटिया, सकुन अग्रवाल, रीना केड़िया, गायत्री टिबड़ेवाल, बबीता गोपालपुरिया, प्रिया अग्रवाल, रूपा शर्मा, लक्ष्मी कनोडिया, सुमन मोदी, बबीता चंड़ावत,रीना शर्मा आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.