मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर से 550 विद्यार्थियों की निःशुल्क नेत्र जांच
रामगढ़, अप्रैल 28 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, झारखंड प्रदेश की रामगढ़ शाखा की ओर से स्थानीय ज्ञान मंदिर स्कूल, परसोतिया में नेत्रदान प्रकल्प के तहत नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित हुआ। शिविर का आयोजन आईआरआईएस सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल, रामगढ़ के सहयोग से किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 10 तक के लगभग 550 छात्र-छात्राओं की निःशुल्क नेत्र जांच की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नेत्र संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान करना और समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर में डॉ. रजत सिन्हा, डॉ रोहित महतो, भावना कुमारी, नवनीत राज, निरज कुमार वैद्य और मनीष मिंज की टीम ने विद्यार्थियों की आंखों की गहन जांच की और उन्हें नेत्र सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.