बोकारो, मई 21 -- फुसरो नया रोड स्थित रामावतार करिवाल के आवास में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन समिति बेरमो की सृजन शाखा ओर से एक दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सोनम वंशल ने बताया कि कैंप में योग व मौज मस्ती एवं मनोरंजन, नृत्य व खाना बनाने का आयोजन किया गया जिसमें छोटे-छोटे बच्चों सहित 10 वर्ष तक के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। अंत में कई विभागों में सफल प्रतिभागी को पुरस्कार प्रदान किया गया। सफल बनाने में सचिव नूतन मित्तल व कोषाध्यक्ष बरखा करीवाल सहित कई सदस्य लगे रहे जबकि बच्चों में सौरभ मित्तल, रेयाश मित्तल, पियूष, रोनी, ओनी, तनवी, रिषु, अंशु, रिशु, आराध्या, सोनु, खुशी, अनंन्या, दिव्यांशी, खुशी, गीतांजली, भाव्या, परी, अक्षत रूद्रा प्रिया, राजवीर, अभिषेक, पिहु, तेजस्वी आदि थे। यह भी पढ़ें- समर कैंप में बच्चों ने की रचन...