देवघर, दिसम्बर 21 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। धनबाद में आयोजित द्वादश अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन में पालोजोरी मारवाड़ी महिला शाखा को उनकी बेहतर उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। धनबाद में आयोजित अखिल भारतीय महिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए पालोजोरी शाखा की ओर से बतौर प्रतिनिधि मंजू अग्रवाल, मनीषा मेहरिया, महिमा केडिया, रीना मेहरिया और सीमा झाझरिया ने अपनी हिस्सेदारी निभाई। पालोजोरी से सम्मेलन में शिरकत करने गई महिला समिति की प्रतिनिधियों ने सम्मेलन के दौरान पालोजोरी शाखा द्वारा अब तक कराए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों को विस्तार से जानकारी दी और आने वाले दिनों के लिए भी शाखा की कार्य योजना व रूपरेखा की जानकारी दी। अखिल भारतीय महिला सम्मेलन के मंच से ही पालोजोरी शाखा द्वारा किए गए सराहनीय व उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए पालोजोरी शाखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.