धनबाद, अप्रैल 19 -- मारवाड़ी महिला समिति की ओर से नयनदीप आई हॉस्पिटल में बच्चों में मायोपिया एवं ग्लूकोमा (काला मोतिया) से बचाव को लेकर एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आंखों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना और समय रहते बीमारी की पहचान सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ लोकेश जालान ने उपस्थित लोगों को ग्लूकोमा के लक्षण, कारण एवं बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्लूकोमा एक गंभीर नेत्र रोग है, जो समय पर इलाज न होने पर दृष्टि हानि का कारण बन सकता है। इसलिए नियमित रूप से आंखों की जांच आवश्यक है। अभियान के दौरान 10 वर्ष के बच्चों से लेकर 64 वर्ष तक के बुजुर्गों सहित कई लोगों की आंखों की जांच की गई। मौके पर समिति की अध्यक्ष अनीता मुकीम, निर्मला तुलस्यान, अरुणा भगानिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.