मारवाड़ी महिला समिति ने गो माता को खिलाया 56 भोग
घाटशिला, जून 4 -- चाकुलिया। मारवाड़ी महिला समिति की चाकुलिया इकाई द्वारा बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार स्थित पिंजरापोल सोसायटी की गौशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में गो माता को 56 भोग खिलाया गया। इस अवसर पर महिला समिति की अध्यक्ष नीता झुनझुनवाला ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में गौ सेवा का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ऐसी मान्यता है कि पुरुषोत्तम मास में गौ सेवा का महत्व होता है। यह दान पुण्य का महीना है। इसलिए महिला समिति ने 56 भोग का कार्यक्रम आयोजित किया है। गौशाला में काम करने वाले गौ सेवकों के बीच अंग वस्त्र एवं नाश्ते का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में महिला समिति की सचिव रीना केड़िया, कोषाध्यक्ष सुमन लोधा, रीता लोधा, पुष्पा रुंगटा, संगीत भारतीय, राजश्री रुंगटा, करुणा अग्रवाल, निशा पसारी आदि उपस्थित थीं।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.