धनबाद, जनवरी 4 -- धनबाद, वरीय संवाददाता अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा की बैठक शनिवार को चनचनी कॉलोनी में हुई। अध्यक्षता शारदा बजाज ने की। बैठक के बाद पिकनिक का भी आयोजन आयोजन हुआ। बैठक के दौरान पिछले दिनों प्रांतीय अधिवेशन में धनबाद शाखा के प्रदर्शन पर चर्चा की गई। बताया कि महिला समिति को कुल 13 पुरस्कार प्राप्त हुए। धनबाद शाखा को श्रेष्ठ शाखा के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके साथ-साथ कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण, मातृ दुग्ध कोष, रोटी बैंक चलाने के लिए, महाकुंभ के दौरान 550 थाली का वितरण और भागवत कथा सेवा कार्य, स्कूल में स्मार्ट बोर्ड देने के लिए, सिलाई सेंटर खोलने सहित अन्य कार्यों के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। किरण गोयनका बनी प्रांतीय उपाध्यक्ष जिले में उत्कृष्ट कार्य करने का पुरस्कार शाखा सदस्यों को पदोन्न्ति से भी मिल...