घाटशिला, अप्रैल 5 -- घाटशिला, संवाददाता। मारवाड़ी महिला समिति घाटशिला शाखा की ओर से घाटशिला मारवाड़ी धर्मशाला में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नए अध्यक्ष का स्वागत एवं पुराने को विदाई दी गई। नई अध्यक्ष रश्मिता अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी महिला समिति द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे निभाने का भरपूर प्रयास करूंगी। वहीं पूर्व अध्यक्ष सिंपल अग्रवाल ने कहा कि अपने कार्यकाल में सभी के सहयोग से उन्होंने बेहतर करने का प्रयास किया। नई शाखा का कार्यकाल सत्र 2026 - 2028 तक रहेगा। मारवाड़ी महिला समिति की घाटशिला शाखा का गठन 19 दिसंबर 1997 को किया गया था, तब से मारवाड़ी महिलाओं द्वारा इसे बेहतर तरीके से चलाने का प्रयास किया जा रहा है।महिला समिति की नई कमेटीनई कमेटी में अध्यक्ष रश्मिता अग्रवाल, उपाध्यक्ष नीलम अग्रवाल, सचिव मधु अग्रवाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.