बोकारो, अप्रैल 19 -- फुसरो, प्रतिनिधि। मारवाड़ी भाया बेरमो के द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्रीष्मकालीन प्याऊ का उद्घाटन श्री अग्रसेन स्मृति भवन ट्रस्ट फुसरो के संरक्षक द्वारका प्रसाद बंशल के द्वारा किया गया। इसके पूर्व भाया के सदस्यों द्वार पूजा की गई तत्पश्चात श्री अग्रसेन स्मृति भवन ट्रस्ट फुसरो के कोषाध्यक्ष प्रेम राज गोयल के द्वारा मुख्य अतिथि द्वारका प्रसाद बंशल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। प्याऊ तारा देवी व बीणा देवी की पुण्यस्मृति में बंशल परिवार फुसरो के द्वारा प्रायोजित है जिसका संचालन मारवाड़ी भाया के द्वारा किया जा रहा है। भाया के अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल व सचिव अमर कुमार चांडक ने बताया कि भाया द्वारा विगत दस वर्षों से प्याऊ का संचालन समाज के सहयोग से किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी भाया बेरमो द्वारा ग्रीष्मकालीन...