रांची, फरवरी 28 -- रांची। हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में रविवार को कवि सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से भव्य काव्य गोष्ठी होगी। मुख्य संयोजक पवन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है, जिसमें विख्यात कवि हास्य और शृंगार रस की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न उप-समितियों का गठन किया गया है। महाराजा अग्रसेन भवन में हुई बैठक के दौरान उन्होंने साहित्य प्रेमियों से इस समारोह में बड़ी संख्या में जुटने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...