रांची, अप्रैल 5 -- रांची। हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में नौ अप्रैल को विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया जाएगा। यह आयोजन विश्व स्तर पर एक साथ मनाया जाएगा। इसमें विश्व शांति और समृद्धि के लिए णमोकार मंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा। इस अवसर पर जीतो (जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन) के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भेंट कर इस विश्व नवकार महामंत्र दिवस में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। णमोकार मंत्र एक सार्वभौमिक मंत्र है, जिसमें किसी एक धर्म विशेष का उल्लेख नहीं है। अतः इसमें सभी धर्मों के लोग श्रद्धा के साथ इसे उच्चारित कर सकते हैं। जीतो के अध्यक्ष विशाल जैन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस पावन दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस आध्यात्मिक अभियान का हिस्सा बनें। रांची में यह कार्यक्रम मारवाड़ी भवन, हरमू र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.