रांची, जनवरी 7 -- रांची। मारवाड़ी सहायक समिति के तत्वावधान में बुधवार को मारवाड़ी भवन परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। विशेषज्ञों द्वारा ब्लड प्रेशर, कम्पलीट ब्लड काउंट कोलेस्ट्रॉल, थायरॉयड, विटामिन डी-3 और विटामिन बी-12 सहित कई महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की गईं। आंखों की भी जांच की गई और आवश्यकतानुसार लोगों को चश्मा उपलब्ध कराया गया। शिविर में सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर आरबीएल बैंक के सौजन्य से आयोजित हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.