मारवाड़ी ब्राह्मण सभा ने पशु-पक्षियों के लिए रखा पानी से भरा नाद
सिमडेगा, मई 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी से भरे नाद की व्यवस्था की है। बताया गया कि सभा के सदस्यों ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं ऐसे इलाकों में पानी की व्यवस्था की जहां गर्मी के कारण पशु-पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। संस्था के लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी बेजुबान जीवों को होती है। क्योंकि वे अपनी पीड़ा किसी से कह नहीं सकते। ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वे उनके लिए पानी और दाना की व्यवस्था करें। सभा ने लोगों से भी अपील की कि अपने घरों, दुकानों और आसपास के स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी रखें। ताकि गर्मी में उनकी जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी कई बेजुबान जीवों के लिए जीवनदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.