मारवाड़ी कॉलेज यूनिट का निरीक्षण करेंगे एनसीसी के एडीजी
भागलपुर, अगस्त 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के एडीजी बिहार मेजर जनरल एएस बजाज आठ सितंबर को मारवाड़ी कॉलेज एनसीसी यूनिट का निरीक्षण करेंगे। इसकी तैयारी कॉलेज यूनिट ने शुरू कर दी है। मंगलवार को 23 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश मोहन द्वारा बटालियन के सभी एनसीसी पदाधिकारी के साथ कॉलेज में समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने मारवाड़ी कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा के साथ निरीक्षण स्थल का जायजा लिया। इसके बाद उनके आने को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर कैप्टन राजेश नंदन, लेफ्टिनेंट दया बहादुर, सूबेदार अनूप कुमार, एएनओ एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.