मारवाड़ी कॉलेज में शून्य उपस्थिति वाले 79 विद्यार्थियों का नामांकन होगा रद्द
भागलपुर, मई 11 -- भागलपुर। मारवाड़ी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग ने स्नातक सेमेस्टर-2 के उन विद्यार्थियों को चिह्नित किया है, जिनकी उपस्थिति शून्य या नगण्य है। प्राचार्य प्रो. संजय कुमार झा ने नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि 75 प्रतिशत उपस्थिति का नियम अनिवार्य है। एमआईसी 2 के 51 और एमडीसी 2 के 28 विद्यार्थियों को सात दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि वे कक्षा में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। रोल नंबर की सूची कॉलेज नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.