रांची, अप्रैल 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज में इंफोसिस फाउंडेशन और लर्नेट स्किल्स लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में विशेष रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उद्देश्य छात्रों को आधुनिक जॉब मार्केट की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। गुरुवार को आयोजित सत्र में प्रशिक्षक सौरव पांडेय ने छात्रों को प्रोफेशनल कम्युनिकेशन, लॉजिकल रीजनिंग, एप्टीट्यूड और बेसिक आईटी स्किल्स की बारीकियां सिखाईं। इसके साथ ही छात्रों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साक्षात्कार की तैयारी और करियर अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने छात्रों को प्रेरित करते हुए वर्तमान व्यावसायिक आवश्यकताओं को समझने पर जोर दिया। डॉ. आरआर शर्मा, विजय कुमार, डॉ. सुभांकर अईच सहित शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.