मारवाड़ी कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की मांग, सौंपा मांगपत्र
रांची, जुलाई 13 -- रांची। मारवाड़ी कॉलेज में अबुआ अधिकार मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को विशाल यादव के नेतृत्व में प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने परिसर व शौचालयों की नियमित सफाई, वाई-फाई, कैफेटेरिया, पार्किंग और सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें दुरुस्त करने की मांग की। साथ ही 15 अगस्त को शिक्षकों की अनिवार्य उपस्थिति और एनसीसी-एनएसएस छात्रों को सम्मानित करने का आग्रह किया। प्राचार्य ने साकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में आदित्य, प्रभात, आयुष, रुफी, अनुज शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.