मारवाड़ी कॉलेज में बीबीए के नए सत्र की कक्षाएं शुरू
रांची, सितम्बर 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज में मंगलवार को बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की कक्षाएं शुरू हो गईं। इस मौके पर विवेकानंद सभागार में ओरिएंटेशन प्रोग्राम हुआ। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि मेहनत से ही कोई भी अपना लक्ष्य पा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मारवाड़ी महाविद्यालय अपने विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि जीवन में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल और मूल्य भी प्रदान करता है। हमारा प्रयास है कि यहां से निकलने वाला हर विद्यार्थी आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से परिपूर्ण हो। को-ऑर्डिनेटर डॉ तरुण चक्रवर्ती ने अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। परीक्षा संचालक डॉ उमेश कुमार व डॉ राकेश कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को कई जानकारियां दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.