भागलपुर, अप्रैल 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मारवाड़ी कॉलेज में नकल के दौरान छात्रा द्वारा वीडियो वायरल करने के बाद कॉलेज प्रशासन ने सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है। कॉलेज में अब आगे होने वाली सभी तरह की परीक्षाओं में कक्षा में डिजिटल डिवाइस पर रोक लगा दी गई है। अब मोबाइल तो दूर स्मार्ट वॉच भी पहनकर विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उनके लिए यह नियम आने वाली परीक्षा से शुरू कर दिया जाएगा। इस नियम में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश कॉलेज प्रशासन ने दिया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा ने सभी शिक्षकों को हिदायत की है। यह भी पढ़ें- NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 परीक्षा से पहले एनटीए के सख्त नियम जारी; ड्रेस कोड, घड़ी और गहनों पर रहेगी पाबंदी उन्होंने कहा है कि परीक्षा के दौरान वे भी नियमित भ्रमण करेंगे। यदि ...