रांची, अप्रैल 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के स्नातक चतुर्थ वर्ष (अंग्रेजी) के छात्र और एनएसएस स्वयंसेवक प्रणव राम तिवारी को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक उपलब्धियों के लिए शनिवार को प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने सम्मानित किया। प्रणव ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब जीतकर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है। इससे पूर्व, वे चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में वाद-विवाद प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता रह चुके हैं और संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में राज्य का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। प्राचार्य ने प्रणव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को कॉलेज सदैव प्रोत्साहित करेगा। इस अवसर पर डॉ. सीमा चौधरी, रोनाल्ड खलखो, अनुभव चक्रवर्ती उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...