रांची, मई 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 16वीं जयंती, पोच्चीशे बोइशाख पर शनिवार को मारवाड़ी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और हिंदी विभाग की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ मनोज कुमार ने कहा कि गुरुदेव बहुविषयों के ज्ञान रखने वाले थे। उनके विचार और कथन आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हम सबको प्रभावित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरुदेव के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के छात्र-छात्राओं ने गुरुदेव के व्यक्तित्व व कृतित्व पर अपने विचार साझा किए।अंग्रेजी यह भी पढ़ें- बांग्ला विभाग में मनायी गई रवींद्र जयंती विभाग के छात्र प्रणव...