भागलपुर, मई 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने जमकर हंगामा किया है। वे लोग एलडीसी शशि रश्मि पर एक छात्रा से दुर्व्यवहार और अभद्रता के आरोपों में कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोशित थे। इस मामले में एक छात्र द्वारा 30 अप्रैल को कुलसचिव और प्राचार्य को लिखित शिकायत दी गई थी। परिषद ने आरोप लगाया कि तब से अब तक मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। परिषद ने कुछ देर के लिए कॉलेज का काम बाधित करने का प्रयास किया है। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी कॉलेज में कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामासीसीटीवी फुटेज का मुद्दा परिषद ने प्राचार्य कक्ष के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में सारी घटना कैद होने की बात कही है। साथ ही फुटेज को सार्वजनिक करते हुए कर्मचारी पर कठोर कार्रवाई करने को क...