भागलपुर, मार्च 17 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज में सोमवार को रूसा 2.0 के तहत विद्यार्थियों के लिए बनने वाले एकेडमिक हाउस का शिलान्यास समारोहपूर्वक किया गया। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी, कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा, सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा और सीनेटर डॉ. शंभू दयाल खेतान ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संयुक्त रूप से नए भवन की नींव रखी। शिलान्यास से पूर्व, एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के अवसर पर अतिथियों ने कॉलेज के हर्बल गार्डन में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद महिला प्रभाग स्थित हॉल में स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गय...