रांची, नवम्बर 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज में इग्नू के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। क्षेत्रीय केंद्र निदेशक डॉ एस मोहंती ने जुलाई सत्र 2025 के नए विद्यार्थियों को इग्नू पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पढ़ने की आदत कैसे बढ़ानी है, असाइनमेंट तैयार करना, फॉर्म भरना, रजिस्ट्रेशन, परीक्षा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। केंद्र के समन्वयक डॉ बीएन कुमार ने भी केंद्र की समय सूची और अन्य पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में काफी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। मौके पर मुकेश कुमार, डॉ जीतू लाल, डॉ एस महापात्रा, डॉ विजेता रानी व मारवाड़ी कॉलेज इग्नू केंद्र के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन केंद्र के सहायक समन्वयक डॉ खातिर हेंब्रम ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.