भागलपुर, जुलाई 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस को लेकर मारवाड़ी कॉलेज में इकाई द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान करीब 200 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों एवं राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय, संगठन मंत्री राजीव रंजन, जिला संयोजक पीयूष भारती सहित किशन सोनू, ऋषि, आशीष, प्रणव, श्रवण, निधि, आयुष, अनमोल, दिव्यांशु, अंकुर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- विद्यार्थी ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...