मारवाड़ी कॉलेज के 48 विद्यार्थियों का टीसीएस में चयन
रांची, जून 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के बीसीए, बीएससी, बीएससी-आईटी एवं बीएससी एआई-एमएल विभाग के 48 विद्यार्थियों का चयन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के स्मार्ट एवं इग्नाइट हायरिंग कार्यक्रम के तहत हुआ है। कॉलेज के प्लेसमेंट सेल द्वारा 21 फरवरी को ऑनलाइन भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद 29 एवं 30 मई को तकनीकी, कोडिंग एवं एचआर राउंड सहित ऑफलाइन साक्षात्कार हुआ। चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग अगस्त के प्रथम सप्ताह में होने की संभावना है। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण, शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, सक्रिय प्लेसमेंट सेल तथा सीएसआर फंडेड स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रमों का परिणाम है। प्लेसमेंट कन्वेनर प्रो. शुभंकर आइच, सहायक समन्वयक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.