मारवाड़ी कॉलेज के 24 विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट
रांची, जुलाई 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की ओर से शनिवार को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में कोयंबटूर की टेक्सटाइल कंपनी सीटीएल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने हिस्सा लिया। कंपनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कॉलेज के फैशन डिजाइनिंग विभाग के 24 विद्यार्थियों को चयनित किया। सभी चयनित छात्र-छात्राओं को ट्रेनी एग्जीक्यूटिव के पद पर नियुक्त किया गया है। नि:शुल्क आवासीय वज़ीफ़ा-आधारित प्रशिक्षण अवधि के बाद इनका सीटीसी प्रति माह 22,752 रुपये होगा। इन विद्यार्थियों को लेटर ऑफ इंटेंट सोमवार को प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के हाथों से दिया जाएगा। सभी चयनित विद्यार्थियों की नियुक्ति तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में होगी। कंपनी की ओर से सभी कर्मचारियों को रहने के लिए मुफ्त हॉस्टल और तीनों समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.