भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज हॉस्टल की बदहाल स्थिति जल्द सुधरने वाली है। छात्रों की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा ने सोमवार को अपनी टीम के साथ हॉस्टल का निरीक्षण किया। वहां की नारकीय स्थिति देख प्राचार्य ने चिंता जताई और जल्द सुधार का भरोसा दिया। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने पाया कि कई कमरों के दरवाजे और खिड़कियां टूटी हुई हैं। कमरों और बरामदे की छतें जर्जर हो चुकी हैं, जिनसे अक्सर प्लास्टर गिरता रहता है। छात्रों ने बताया कि कई बार वे मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचे हैं। इसके अलावा बाथरूम की स्थिति बेहद खराब है, जहां न तो पानी की उचित व्यवस्था है और न ही साफ-सफाई की। छात्रों ने शिकायत की कि पूर्व में कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय से कई बार गुहार लगाई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.