भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता मारवाड़ी कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. एससी राय को सेवानिवृत्ति पर शनिवार को विदाई दी गई। इसके लिए कॉलेज में शिक्षक संघ की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि टीएमबीयू के कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने कहा कि डॉ. राय एक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि सेवानिवृत्ति से जुड़े उनके सभी दस्तावेज पूरे हैं तो पंद्रह दिनों के भीतर उनका पेंशन जारी कर दिया जाएगा। डॉ. राय ने कहा कि उन्होंने अंग्रेजी विषय में कॉलेज में करीब 29 वर्ष सेवा दी। उन्होंने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय जायसवाल ने किया। समार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.