मारवाड़ी कॉलेज के कैडेट्स ने निकाली जागरुकता रैली
रांची, अक्टूबर 2 -- रांची। मारवाड़ी कॉलेज में शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार के निर्देशन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता से समृद्धि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज परिसर एवं आसपास स्वच्छता अभियान चलाने के बाद स्वामी विवेकानंद सरोवर तक एक जागरुकता रैली निकाली गई। इसके बाद अहिंसा दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में सूबेदार अजय कुमार सिंह और डॉ. रोनाल्ड पंकज खलखो ने कैडेटों को स्वच्छता, अनुशासन, सत्य व अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि युवा ही गांधीवादी विचारों को आगे ले जाकर राष्ट्र को समृद्ध बनाएंगे। अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडेटों को पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता को संस्कार बनाने का संदेश यह भी पढ़ें- Sahibganj News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.