रांची, दिसम्बर 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। मरवाड़ी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से विवेकानंद यूथ फाउंडेशन और अनुदीप फाउंडेशन के सहयोग से त्रिशक्ति मंदिर (पहाड़ी मंदिर), परिसर में सोमवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाना और युवाओं को प्रकृति संरक्षण से जोड़ना था। स्वयंसेवकों ने उत्साह और जिम्मेदारी के साथ कई पौधे लगाए। अभियान में नीतीश पाठक, अतुल, उदय, आस्था, यति, विश्वजीत, अंश, सत्य, प्राची, शिवम और सरोज आदि स्वयंसेवक शामिल थे। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए ऐसे सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों में सक्रिय बने रहने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.