मारवाड़ी कॉलेज की पल्लवी व भार्गवी को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कार
रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों और सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए सूक्ष्मजीव विज्ञान सोसायटी की ओर से सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कार प्रदान किया गया। एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा कुमारी पल्लवी और बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा भार्गवी कुमारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए यह सम्मान दिया गया। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने दोनों छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए करें।मौके पर जैव ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.