मारवाड़ी कॉलेज की छात्राएं 15 मई तक कराएं दस्तावेजों की जांच
भागलपुर, मई 15 -- भागलपुर। मारवाड़ी कॉलेज ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं के लिए सूचना जारी की है। प्राचार्य प्रो. संजय कुमार झा के अनुसार, छात्राएं कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड किए गए अपने दस्तावेजों की जांच 15 मई तक अनिवार्य रूप से कर लें। यदि डेटा या दस्तावेजों में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो छात्राएं तुरंत कॉलेज कार्यालय से संपर्क कर उसे सुधारवा लें। समय सीमा के बाद सुधार का अवसर मिलना संभव नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.