वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के गोदौलिया स्थित मारवाड़ी अस्पताल में मंगलवार रात 2.30 बजे तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि वे अपने मरीज को जल्दी दिखाने का दबाव बना रहे थे। डॉक्टर ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया तो वे हंगामा करने लगे। तोड़फोड़ भी की। पुलिस पहुंची तो भाग निकले। दीपक साहनी को रात में चोट लग गई थी। परिवार के लोग मारवाड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर एक मरीज को देख रहे थे। लेकिन परिवार के लोग तत्काल देखने का दबाव बना रहे थे। डॉक्टर ने इंकार कर दिया तो खुद दीपक और उसके परिवार लोग हंगामा करने लगे। आरोप है कि वे नशे की हालत में थे और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने लगे। अस्पताल के मंत्री गौरी शंकर नेवर ने कहा कि मामले में थाने में शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.